क्षेत्र के चन्दाडीह में 10 दिन पूर्व बनाई गई नयी पिच सड़क में पड़ गयी दरारें, गिट्टिया भी बिखरने लगी

बिल्थरारोड। क्षेत्र के चन्दाडीह में 10 दिन पूर्व में गुणवत्ता विहीन बनाई गई पिच सड़क की गिट्टिया बिखरने लगी है। साथ ही सड़क के पिच कार्य मे जगह -जगह लंबी दरारें पड़ गयी है। जिससे ग्रामीणों में सम्बंधित ठीकेदार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जहाँ एक तरफ सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सड़कों की दशा को सुधारने व क्षेत्र के विकास के लिए लाखो रुपये खर्च कर रही है। वही ठीकेदार गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर सम्बंधित अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी धन का बंदरबाट कर रहे है। इसका प्रमाण क्षेत्र के चन्दाडीह में देखने को मिल रहा है। जहाँ अभी 10 दिन पूर्व में लगभग दो किलोमीटर ठीकेदार द्वारा नई सड़क का पिच कार्य कराकर निर्माण किया गया। दो सप्ताह में ही सड़क में जगह जगह दरारे पड़ गयी है। जिससे सम्बंधित ठीकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन सड़क बनाये जाने की कलई खुल गयी है। ग्रामीणों ने ठीकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन सड़क बनाये जाने पर जिलाधिकारी से इसकी जांच कर आवश्यक करवाई करने की मांग किया हसि।
