मां कर्माबाई जयंती एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, जरूरतमंदों को मिली सहायता!
बिल्थरारोड। नगर के राधिका मैरिज हॉल में रविवार की शाम तैलिक साहू सेवा समिति द्वारा मां कर्माबाई देवी की जयंती एवं वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर के विधायक जयकिशन साहू ने मां कर्माबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक जयकिशन साहू ने साहू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने कहा कि जब साहू समाज संगठित होगा, तभी विकास का सपना साकार होगा। संपूर्णानंद गुप्ता ने समाज को जागरूक कर शिक्षा और राजनीति में आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि मनोरमा गुप्ता ने शिक्षा और संस्कार को समाज की मजबूती का आधार बताया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए समिति द्वारा समाज के तीन निर्धन परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु तीन सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार गुप्ता (प्रवक्ता), उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, महामंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता सहित संरक्षक मंडल में पन्ना लाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, साहिल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता एवं प्रबंध समिति के उपेन्द्र गुप्ता मिंटू, ज्ञानचंद, कृष्णा कांत गुप्ता, वेद गुप्ता मंटू उपस्थित रहे।
वहीं व्यवस्थापक मंडल में अरविंद होंडा, रत्नेश गुप्ता, विभव गुप्ता ‘रोमी’, सभासद राममनोहर गांधी, छोटेलाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत गुप्ता ने


