बाल विकास योजना के तहत 12 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई व 12 बच्चों का हुआ अन्नप्रासन

बिल्थरारोड। बाल विकास परियोजना सीयर की ओर से मंगलवार को ब्लाक के डवाकरा हाल में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों के अन्न प्राशन योजना माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सीयर गजेन्द्र प्रताप सिंह कहा कि बाल विकास योजना के माध्यम ”कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, अन्नप्राशन सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अति गरीब व कुपोषितों तक पहुंचाया जा रहा है। जिसकी जांच सरकार कराकर परखने के भी काम कर रही है। खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीपीओ सरस्वती शाक्या संग 12 गर्भवती महिलाओं की विभिन्न प्रकार के फल और अन्य पौष्टिक समान से गोद भराई कर व 12 बच्चों खीर खिलाकर अन्न प्रासन संस्कार कार्यक्रम शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सीडीपीओ शाक्या ने कहा कि इस समय सीयर ब्लॉक में कुपोषित बच्चों की संख्या में काफी कमी आयी है।यह भी कहा कि मेरी तरफ से हर सम्भव प्रयास जारी है।इस मौके पर बाल विकास की सुपरवाइजर रामा रानी ,युवा खेल अधिकारी प्रियंका राय, एडीओं एजी ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।


