तहसीलदार के पेशकार द्वारा घुस लेने के वायरल वीडियो के मामले में उपजिलाधिकारी की जांच में पाए गए दोषी, गिर सकती है गाज।


बिल्थरारोड। मानव धर्म प्रसार समाज सेवी संस्था के जिला संयोजक विनोद यादव मानव ने स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनता से अवैध धन वसूली करने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र देकर इसकी जांच कराकर आवश्यक करवाई करने की मांग के बाद जिलाधिकारी के आदेश उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार के पेशकार द्वारा घुस लेने के वीडियो को जांच में दोषी पाए जाने की आख्या जिलाधिकारी को भेज दिया है। अब तीन माह बाद पेशकार पर गिर सकती है गाज।ज्ञात हो कि विनोद यादव मानव द्वारा दिये गए पत्र में आरोप लगाया गया था कि पूर्व किये गए शिकायत में स्थानीय प्रशासन द्वारा झूठी रिपोर्ट लगा दी जाती है। प्रार्थी द्वारा तहसीलदार के नाम पर तहसीलदार के पेशकार द्वारा घुस लेने का वीडियो वायरल किया गया था। जिससे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया ।शिकायतकर्ता का आरोप था कि जिनके द्वारा मुझे धमकाया गया और पेशकार द्वारा घुस लेने के वीडियो को बेबुनियाद बताकर रिपोर्ट लगा दिया गया। शिकायतकर्ता विनोद यादव मानव ने जिलाधिकारी से इस प्रकरण की जांच कर आवश्यक करवाई करने की मांग किया । जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान ने लेते हुए उपजिलाधिकारी को इस वायरल वीडियो का जांच करने का निर्देश दिया गया। शनिवार को मुख्य समाधान दिवस में भी विनोद यादव मानव द्वारा एडीएम को पत्र द्वारा अवगत कराया गया था। उपजिलाधिकारी राशिद अनवर फारूकी ने जांच पेशकार के दोषी पाए जाने पर विभागीय करवाई की जा रही है। इस करवाई के बाद अवैध वसूली करने वालो में हड़कंप मच गया है।
