बभनियाव के समीप मधुबन मार्ग पर बाइक सवार अधेड़ की पेड़ से टकराने से दर्दनाक मौत


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन मार्ग पर मंगलवार की सांय लगभग साढ़े 5 बजे बभनियाव गांव के पास बाइक सवार 45 वर्षीय अधेड़ की पेड़ से टकराने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल को सीएचसी सीयर लेकर आयी जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ब्लैक कलर की सुपर स्पेंडर बाइक नम्बर up 54 Z 9934 से वाहन स्वामी का नाम अजय पुत्र रामनाथ ग्राम वसारथ गोठा जनपद मऊ है। किंतु व्यक्ति का आधार नम्बर नही मिलने के कारण सही पता नही चल सका।बाइक की डिग्गी में एक बैग भी हैं जिसमे घर बनाने का औजार जैसे करनी पाटा ,साहुल ,सुता जैसी वस्तु है। जिससे प्रतीक हो रहा हसि की युवक राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। अभी तक मृतक की सही पहचान नहीं हो पाई है । बाइक स्वामी के आधार पर पुलिस सम्बंधित थाना पर फोन करके व्यक्ति का नाम पता लगाने में जुट गई है। पुलिस अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने हेतु कागजी करवाई में जुट गई है।
