छेड़खानी के मामले में समझौता व पुलिसिया करवाई न होना सवालिया निशान

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्चे से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना रविवार अपराह्न 3 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, पीड़ित और आरोपी पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद विवाद शांत हो गया।पुलिस के अनुसार आरोपी मंदबुद्धि से ग्रसित है। दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष लिखित और मौखिक रूप से आपसी सहमति व्यक्त करते हुए मामले में आगे कार्रवाई न करने का अनुरोध किया।। उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है। लोगो द्वारा ऐसे कृत्य पर समझौता होना और पुलिस करवाई नही करना सवालिया निशान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *