सामाजिक न्याय, समाजवादी आंदोलन का मूलमंत्र रहा है- राजन कनौजिया

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गांवों लगाए जा रहे जन चौपाल के क्रम में क्षेत्र के पूरा चट्टी पर मंगलवार को सपा जनों द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कनौजिया ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है और सामाजिक न्याय सदैव से समाजवादी आंदोलन का मूल मंत्र भी रहा है। सभी समाजवादी आंदोलन के नेताओ का निर्विवाद और आमसहमति से यह मानना रहा है कि जो समाज आर्थिक और सामाजिक रुप से पिछड़ा है उसे विशेष अवसर प्रदान कर समाज और विकास की मुख्य धारा में लाया जाए। उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही पीडीए जनपंचायत के बारे में बताते हुए कहा कि पीडीए एक ऐसा जनआंदोलन है जिसका मकसद समाज के पिछड़े, दलित, शोषित और वंचितों को उनके हक अधिकार के प्रति जागरूक करना और भाजपा सरकार की दलित और पिछड़ा विरीधी नीतियों से आगाह करना है। जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि आज की वर्तमान भाजपा हुकूमत को इस देश के गरीबों, शोषितों और वंचितों से कुछ भी लेना देना नही है। उसे केवल कुछ पूंजीपति घरानों की फिक्रमंद है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक् प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल,राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह, पूर्व जिला सचिव, विधानसभा प्रभारी बब्बन यादव , डी एन यादव, रामप्रकाश यादव , राम कृपाल कवि, महासचिव ओम प्रकाश , हरिश्चन्द्र , बलबीर यादव अजीत यादव, उमेश ठाकुर, धीरेन्द्र यादव, संदीप, जय जनता जय बहादुर आदि मौजूद रहे।
