बाबा गणिनाथ जी महाराज के नाम पर बेल्थरा बाजार में धर्मशाला निर्माण हेतु हुआ भव्य भूमिपूजन!




बेल्थरा बाजार (बलिया)। आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम सोमवार को देखने को मिला, जब महर्षि गणिनाथ जी महाराज के नाम पर प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह पावन कार्य स्वर्गीय महावीर प्रसाद एवं नंदलाल जी की पुण्य स्मृति में संपन्न हुआ।
धर्मशाला निर्माण के लिए मद्धेशिया परिवार के जितेंद्र मद्धेशिया और संजय कुमार गुप्ता ने अपने पिता एवं बड़े पिताजी की स्मृति में अपनी निजी भूमि दान देकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। भूमिपूजन के अवसर पर दोनों दानदाताओं ने स्वयं उपस्थित रहकर यह आश्वासन भी दिया कि धर्मशाला निर्माण में जितना भी व्यय होगा, उसमें वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे और हरसंभव सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर सतीश गुप्ता (पूर्व प्रधान), अनिल गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, विजय नंदन प्रसाद, सहदेव, रामेश्वर, अजय कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, चंदन मद्धेशिया एडवोकेट’ राजेश गुप्ता, अवधेश, रिंकू कौशल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने कहा कि यह धर्मशाला भविष्य में श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों और सामाजिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी। दानदाताओं की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और इसे सामाजिक एकता व सेवा भावना का प्रतीक माना जा रहा है।
यह धर्मशाला न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी देगी।
