सड़क के पटरियों से 24 घण्टे के अन्दर अतिक्रमण नही हटा तो चलेगा प्रशासन का बुलडोजर- उपजिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय
बिल्थरारोड। नगर में अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में शनिवार को पुलिस चौकी सीयर पर उपजिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी ने बैठक में सड़क के पटरी पर अतिक्रमण वालो को तुरंत अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर सड़क पर अतिक्रमण स्वयं अतिक्रमण करने वालो के द्वारा 24 घण्टे के अंदर हटाया नही गया तो प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। ऐसे में सड़क पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले अविलंब अतिक्रमण हटा ले नही तो प्रशासन अर्थदण्ड के साथ अतिक्रमण हटाने को मजबूर होगा। इस मौके पर उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह, थानाध्यक्ष भीमपुरा व थानाध्यक्ष नगरा,चौकी इंचार्ज देवेन्द्र कुमार, प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू, पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर, उमेश अम्वेडकर, धर्मेन्द्र सोनी, विनोद जायसवाल पप्पू, सुनील कुमार टिंकू, सभासद मोहम्मद सद्दाम आदि मौजूद रहे।

