अपनी माटी अपना देश कार्यक्रम के तहत सेनानी आश्रितों को किया गया सम्मानित


बिल्थरारोड। नगर के चन्द्रशेखर उद्यान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को 9 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यान के मुख्य द्वार पर लगे सेनानियों के शिलापट का उपजिलाधिकारी एआर फारूकी ने लोकार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जो यह कार्यक्रम चलाया गया है। इससे हमें यह सीख मिलता है कि जो देश सेवा करते है उन्हें घर आने में कई वर्ष लग जाता है। तब उन्हें अपनी मिट्टी की याद आती है। सरकार द्वारा। मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश के वीर शहीदों को याद किया गया है। वही नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले सेनानियों को शत शत नमन है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम के द्वारा हम देश के वीर शहीदों को याद कर रहे है। और अपनी देश की मिट्टी की महत्ता को जान रहे हैं। इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोगों, सभासदों ने दो घड़े में देश की मिट्टी डालकर लखनऊ भेजने के लिए रखा गया। साथ ही उपजिलाधिकारी ने सभी सेनानी परिवारों के आश्रितों को माला पहनाकर अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी , चेयरमैन प्रतिनिधि सहित सभी लोगो ने देश की रक्षा और सम्प्रभुता के लिये दिलाया। कार्यक्रम में सभासद राममनोहर गांधी, सभासद नीलेश कुमार दीपू,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद सतीश , सभासद संगीता वर्मा, सभासद मोहम्मद नैय्यर, मोहम्मद दानिश, असलम गुड्डू, सेनानी आश्रित विरेन्द्र राम, डॉ शुभनाथ, मृत्युंजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, कमलेश फौजी, विनोद कुमार, विक्की बरनवाल, गोरख जायसवाल ,आदित्य सिंह, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
