नगर के सन साइन पैलेस में वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बिल्थरारोड। वाणिज्य कर विभाग बलिया द्वारा जीएसटी रिटर्न के लिए और पंजीकरण कराने के लिए व्यापारियों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को नगर के सन साइन पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य कर उपयुक्त सुरेंद्र बहादुर सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न और पंजीकरण से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ पंजीकरण मात्र से ही बिना प्रीमियम के उनकी 10 लाख की दुर्घटना वीमा हो जाता है। कहा कि जीएसटी पंजीकरण व्यापारी सम्मान का प्रतीक है। इसके बाद आप निर्भीक होकर अपने व्यापार को कर सकते है। सहायक आयुक्त राज्यकर रविन्द्र कुमार ने कहा कि अगर किसी कारण से किसी व्यापारी भाई की जीएसटी की आरसी कटी है तो आप सीधे हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। जीएसटी जमा करने के लिए आपको कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकते है। राज्य कर अधिकारी बलिया सुरेश प्रसाद ने कहा छोटे व्यापारियों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये वार्षिक कारोबार की समाधान सहज और सुगम है। साथ ही 5 करोड़ तक कि वार्षिक कारोबार सीमा तक के व्यापारी अपना आयकर रिटर्न तिमाही कर सकते है। कहा कि पंजीकरण कराये व्यापारियों के लिए वितीय संस्थानों/ बैंकों से ऋण लेने की सुविधा है। कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने सभी व्यापारियों से जीएसटी पंजीकरण कराने के लिए जागरूक है। इस मौके पर शुभम सिंह प्रधान सहायक राज्यकर, बृजेश सिंह वरिष्ठ सहायक राज्यकर, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल मण्डल, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर, हाजी तौहीद लारी, रविशंकर सिंह पिक्कू, धर्मेन्द्र सोनू, मोनू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, दिलीप मद्धेशिया, संदीप बरनवाल, नन्दलाल जायसवाल , संजय उर्फ मिंटू, अंचल वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।


