ई-रिक्शा में महिला की सोने की चेन गायब, चार महिलाओं पर शक

बेल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से विद्यालय जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार संदिग्ध महिलाओं पर ध्यान भटकाकर चेन चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर छह, शास्त्री नगर निवासी कुसुमलता गुप्ता पत्नी संतोष प्रसाद के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह ई-रिक्शा से विद्यालय जा रही थीं। करिमगंज के पास एक लड़की सहित चार महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं।

पीड़िता का आरोप है कि सफर के दौरान एक लड़की बार-बार उनके पैर पर पैर रखकर उनका ध्यान भटका रही थी। इसी दौरान मौका पाकर उनकी सोने की चेन काट ली गई। विद्यालय पहुंचने के बाद उन्हें चेन गायब होने की जानकारी हुई।

कुसुमलता गुप्ता ने उभांव पुलिस से मामले की जांच कर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने और चोरी गई चेन बरामद कराने की मांग की है। उन्होंने तहरीर में यह भी बताया कि उनके विद्यालय की एक शिक्षिका और एक रसोइया के साथ भी पूर्व में इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस मामले की जांच करते हुए करिमगंज-सिकंदरपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और ई-रिक्शा से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *