ट्रेन के चपेट में आने से युवक का हाथ पैर कटा!

बिल्थरारोड। वाराणसी- भटनी रेल मार्ग पर मधुबन ढाला से आगे दक्षिण तरफ काली माता मन्दिर के समीप सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे ट्रेन के चपटे में आने से एक 40 वर्षीय युवक का एक पैर और हाथ कटकर अलग हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ससना बहादुरपुर निवासी रामप्रवेश 40 वर्ष पुत्र मरछु राम सोमवार की सुबह मधुबन ढाला से आगे काली माता मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आ गया । जिससे उसका एक पैर व एक हाथ कटकर अलग हो गया। सूचना मिलने पर उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर परिजनों को सूचना देते हुए इलाज के लिए सीएचसी सीयर भेजवाया। जहाँ डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोगो के अनुसार युवक शराब के नशे में धुत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *