छठ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, पुलिस की रही कड़ी व्यवस्था।

बिल्थरारोड । नगर में छठ महापर्व को लेकर शहर के बाजार में रविवार को जबरदस्त रौनक रही । पूजा सामग्री, साड़ी, फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोग सुबह से ही उमड़े रहे । भारी भीड़ को देखते हुए चोर उच्चक्को पर पुलिस की पैनी नजर रही। कुछ वाहन चालक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर खरीदारी में मशगूल हो जा रहे हैं, जिससे जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है. बढ़ती भीड़ और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए सीयर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार द्वारा उभांव थाना इंस्पेक्टर के निर्देश पर नगर कस्बे में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने पुलिस की टीम ने शहर के बाजार में जांच अभियान चलाया और सड़क किनारे या अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों का इ-चालान किया।साथ ही कुछ वाहन चालकों को चेतावनी भी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *