नए कानून को लेकर इंस्पेक्टर उभाँव ने पत्रकारों संग किया वार्ता!

बिल्थरा रोड / उभाँव कार्यालय में सोमवार को गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में एवं वरिय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार थाना अध्यक्ष विपिन सिंह के अध्यक्षता में लागु होने वाले नए कानून को लेकर मीडियाकर्मीयों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एक जुलाई से लागू होने वाले नए कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश समेत पुरे देश भर में नए कानून प्रक्रिया में हो रहे बदलाव की जानकारी पत्रकारों को दि गई। वहीं किसी भी घटना से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को विशेष महत्व दिया गया है जहां ई-मेल के जरिए या जारी किए गए फोन नंबर से भी FIR करने की भी बात कही। जिसको लेकर पत्रकारो के साथ एक बैठक कर लागू होने वाले नए कानून के बारें में विस्तृत जानकारी साझा की । पत्रकारों ने भी नए कानून के बारे में इंस्पेक्टर से पत्रकारों ने भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की इस मौके पर उप निरीक्षक सुमित सिंह, उप निरीक्षक रामधारी सोनकर, उप निरीक्षक नीरज यादव, उपनिरीक्षक राम अनुज शुक्ल, कांस्टेबल शिवम राय, कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक पाठक, हेड मुंशी विजय चंद्र यादव आदि मौजूद रहे!
