सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम ने फिट काटकर किया शुभारंभ



बिल्थरारोड। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के क्रम में रविवार को सीएचसी सीयर पर निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ भाजपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप पूरे देश मे मनाया जा रहा। जिसमे निःशुल्क स्वास्थ्य मेले के अलावा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। मोदी जी के प्रधानमंत्रित्व काल मे हमारा देश आगे की ओर बढ़ रहा है। और पूरे विश्व पटल पर छाए हुए है। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। जिसमे माध्यम से लोगो को हर प्रकार का इलाज और टीकाकरण का कार्य चलता रहेगा। इस अवसर पर सीएचसी के डॉ एलसी शर्मा, डॉ त्रिलोकी नाथ यादव, फार्मासिस्ट अरविन्द गुप्ता, अमरजीत सिंह, राममनोहर गांधी, सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
