नही रहे जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन

बिल्थरारोड। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे शम्भूनाथ यादव आचार्य की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान गुरुवार की रात्रि निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजनों सहित शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी।वे कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। शम्भूनाथ आचार्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। शुक्रवार को उनके पैतृक घर तेलमा जमालुद्दीनपुर पहुँचते ही विधायक जयप्रकाश अंचल समेत शुभचिंतको का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार बेल्थरा बाजार स्थित सरयू नदी के तट पर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *