उभांव पुलिस की सुस्ती के चलते एक माह में खेत मे लगे दो बार मोटर पम्प चोरी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मोलनापुर में किसान रणजीत सिंह का कमरे के दरवाजा का ताला तोड़कर एक माह में दो बार पानी चलाने वाले मोटर पम्प की चोरी की घटना घटित हो गयी है। बुधवार की रात्रि में पानी चलाने वाले तीन मोटर को चुरा ले गए। इसकी जानकारी किसान को गुरुवार के सुबह में हुई। पीड़ित किसान द्वारा चोरी की घटना की लिखित तहरीर उभांव पुलिस को दे दिया है।चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। चोरी की घटना के बाद उभांव पुलिस द्वारा पता लगाने का सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया जाता है।पुलिस की सुस्ती के चलते आये दिन चोरी की हो रही घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद है। एक माह पूर्व में भी उभांव थाना अंतर्गत मोलनापुर निवासी रणजीत सिंह व मदन यादव तथा रामपुर क़ानूनगोयान निवासी चन्द्रमा यादव गेंहू के खेत की सिचाई के लिए खेत मे मोटर पम्प लगाए थे। तीनो किसान बिजली का मोटर कनेक्शन लिए है। इसी बीच 19 दिसम्बर की रात्रि चोरों ने तीनों किसानों के मोटर चुरा ले गए। पीड़ित किसान द्वारा दूसरी बार भी मोटर पम्प चोरी की घटना की तहरीर उभांव थाने में दे दी गयी है।
