सांसद रमाशंकर राजभर ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को संसद में उठाया, जल्द मिल सकती है खुशखबरी

बिल्थरारोड । लोकसभा सलेमपुर रमाशंकर राजभर ने संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष अपने लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने प्रमुख रूप से बेल्थरा से बांसडीह, बकुल्हा तक नये रेल लाइन निर्माण कार्य, रेवती हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने, लार रोड़ स्टेशन को विश्व विख्यात संत देवरहा बाबा के नाम पर रखने की मांग व सांसद से निवेदन किया गया था कि बेल्थरारोड़ जैसे ए ग्रेड के रेलवे स्टेशन पर अब भी कुछ बेहद ज़रूरी ट्रेनों के ठहराव जैसे अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर एल टी टी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा हम सफ़र आदि ट्रेनों के ठहराव बात प्रमुखता से संसद में रखा।इन ट्रेनों के ठहराव की मांग से संबंधित पत्र नगर पंचायत बेल्थरारोड के वार्ड नम्बर 3 के सभासद मो सद्दाम ने सांसद को दिया था। सांसद की पहल को रेल मंत्री द्वारा गंभीरता से लेने पर विभिन्न मांगों पर क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही खुशखबरी मिल सकती है।
