भीमपुरा नं 1 श्रीरामकथा मानस प्रवचन के छठवें दिन बुधवार को कथावाचिका देवी चंद्रकला जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामजी एवं केवट के बीच संवाद को बड़ी बारीकी से चित्रित किया


बिल्थरारोड। क्षेत्र के भीमपुरा नं 1 श्रीरामकथा मानस प्रवचन के छठवें दिन बुधवार को कथावाचिका देवी चंद्रकला जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामजी एवं केवट के बीच संवाद को बड़ी बारीकी से चित्रित किया। जिसे सुन भक्तगण भावविभोर हो उठे। कथा में देवी चन्द्रकला ने केवट परिवार और अपने पूर्वजों के भी तारने की कथा का बहुत सुंदर चित्रण किया। इसके साथ ही हमारे पूज्य संत 1008 श्रीरामसागर दास जी महाराज तथा उपस्थित सभी संतों एवं देवी चन्द्रकलाजी तथा उनके सहयोगियों को अनिल सिंह ने अंगवस्त्रम् एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। देवी चन्द्रकला जी ने “सिया बोल, सिया बोल। सिया सिया बोल”।। भजन से कथा प्रारम्भ किया। देवी चन्द्रकला द्वारा गाये गए मार्मिक भजन को सुन श्रोतागण मन्त्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही डॉ टी एन मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक को श्रीदुर्गापूजा समिति भीमपुरा नं 1 के आशुतोष मद्धेशिया-अध्यक्ष,राघवेन्द्र सिंह-महामंत्री,मनोज चौहान-कोषाध्यक्ष,भरत चौहान,कुन्दन मद्धेशिया,अनूप गुप्ता,बम सिंह,प्रवीण,सुरेन्द्र गुप्ता,डॉ रामाश्रय,कुन्दन मद्धेशिया,आशमोहम्मद,इरफान,राजू यादव,नारायण सिंह,बृजभान,प्रवीण, बबलू चौहान,देवेश कुमार गुप्ता,चन्दन,भूवाल आदि सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम् एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।
