बलिया जिले में खाद बीज की भारी किल्लत से किसान परेशान :  सांसद रामाशंकर विद्यार्थी

बिल्थरारोड। सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि बलिया जिले में खाद-बीज की भारी किल्लत से किसान परेशान है, जबकि सरकार बेखबर है। जनपद में खाद-बीज के लिए हाहाकार मचा हुआ है। खाद- बीज की उपलब्धता ऊंट के मुंह में जीरा के समान हो गई है। खाद-बीज के लिए गोदाम पर किसानों की लाइन लग रही है। पत्रकारों से बातचीत में सांसद विद्यार्थी ने खाद-बीज की अनुपलब्धता पर नाराजगी जताई। कहा कि खाद-बीज के लिए किसान कई-कई दिन तक लाइन लगा रहे हैं। सरकारी गोदाम से खाद-बीज नहीं मिलने से परेशान किसान प्राइवेट दुकानों से ऊंचे मूल्य पर खाद-बीज खरीदने को विवश हैं। सांसद ने कहा कि सब्सिडी का खाद-बीज वितरण व्यवस्था भ्रष्टाचार के हवाले है। इससे किसानों की नाराजगी सरकार को भारी पड़ेगी। सांसद ने सरकार से किसानों की मांग के अनुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *