सोनाडीह मोड़ स्थित एमएसयू हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह


बिल्थरारोड। नगर के सोनाडीह मोड़ स्थित एमएसयू हाईस्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 के छात्र / छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया गया। जिसमें सभी कक्षा के छात्र/ छात्राओ ने भावभीनी विदाई दी। कक्षा 12 व 10 के सभी छात्राओं को पेन , डायरी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । जिसे देख लोग भावभोर हो गये। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक डॉ सुल्तान अहमद ने कहा कि आप लोग परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर बने जिससे अपने माता-पिता, ग्राम व अपनें इस स्कूल का नाम रोशन करो। यहीं हमारी शुभकामना है। बच्चों से कहा कि तुम्हारी प्रगति ही हमारी सफलता है। विदाई तो अत्यन्त ही दुःखदाई होता है किन्तु इन सम्बन्धों का सम्मान तभी साबित होगा, जब हमें यह सुनाई पड़े कि तुम कोई अच्छी सफलता का मुकाम पाने में सफल हो गये। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबन्धक डॉ शेख अबुजर ने कक्षा 12 व 10 के छात्रों को परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने के आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान बच्चों के अपनापन , प्रेम – सौहार्द को लेकर उन्होंने कहा कि आप लोग अच्छे अंको से परीक्षा उतीर्ण करे जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो। देश मे एक समान शिक्षा का अलख जगाने वाले शायर व कवि अरशद हिंदुस्तानी ने समारोह में विदाई गीत व बहुत याद आती है माँ गीत गाकर महफ़िल को भावविभोर कर दिया। विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा 12 की छात्रा एकरा फात्मा को बेस्ट स्टूडेंट्स का एवार्ड पहनाकर मेडल, पेन और डायरी देकर नवाजा गया।विद्यालय इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापिका शकीला मैडम, प्रिंसिपल तसनीम नोमानी, तरनुम दरकशा, हारून रशीद, जरीना खातून, सूफिया, निशा, नाजनीन, अरशद, नवीन, भुनेश्वर आदि स्टाप उपस्थित रहे।
