बहोरवा खुर्द राहखोर की भूमि पे अतिक्रमण समाजसेवी ने उपजिलाधिकारी को दिया पत्रक

बहोरवां गांव निवासी आमिर सिद्दीकी ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर गांव के राहखोर की भूमि पर पिछले 20 वर्ष से हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है ताकि ग्राम प्रधान उक्त भूमि पर जनहित से सम्बन्धित निर्माण कार्य शुरू कर सकें।
उपजिलाधिकारी को दिए पत्रक में आमिर सिद्दीकी पुत्र रईस अहमद ने आरोप लगाया है कि वह बहोरवां खुर्द गांव का निवासी है। गांव में आराजी नंबर 129 रकबा 0.166 व 160, रकबा 0.077 व 173, रकबा 0.085 राहखोर के नाम से दर्ज है। इस भूमि पर प्रधान द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन गांव के कुछ दबंग प्रकृति के लोग उक्त राहखोर पर हो रहे निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। जिससे ग्रामवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबरन कुछ लोग उक्त राहखोर को जोत बो रहे हैं। जिससे आम जनमानस को काफी नुकसान हो रहा है। आमिर ने लिखा है कि जनहित में उक्त राहखोर की पैमाइश कराना न्याय संगत है। न्यायिक दृष्टिकोण से उक्त राहखोर का पैमाइश करना जरूरी है। पत्र में उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि उक्त राहखोर की पैमाइश कराकर उस बनाने में मौके पर प्रशासनिक मदद देने की कृपा करें। उपजिलाधिकारी ने पत्रक को संज्ञान में लेते हुए राजस्व निरीक्षक / लेखपाल को उक्त भूमि का सीमांकन कर उसे खाली कराने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *