पूर्व सभासद के भतीजे दिनेश जायसवाल का निधन, मोहल्ले में शोक की लहर”


बिल्थरा रोड (बलिया)। बाटा गली वार्ड नंबर 3 मोड़ पर फल की दुकान चलाने वाले दिनेश जायसवाल (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मन्नीलाल जायसवाल का रविवार शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले एक हफ्ते से बीमार थे और मऊ के फातिमा अस्पताल में इलाज चल रहा था।
रविवार को मुहर्रम जुलूस मोहल्ले के मोड़ से देखकर घर लौटे थे, तभी शाम करीब 7 बजे अचानक बेहोश हो गए और मुंह से झाग निकलने लगा। परिवारजन तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देख कर मऊ फातिमा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
एम्बुलेंस से उन्हें फातिमा अस्पताल मऊ पहुंचाया गया, जहां भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जानने वालों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि दिनेश जायसवाल पूर्व सभासद प्रेमचंद जायसवाल के भतीजे थे। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार को तूर्तीपार घाट पर किया जाएगा ।
