जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोनाडीह मन्दिर के रास्ते का इंटरलॉकिंग करने व भक्तों के लिए अतिथि गृह के लिए जमीन चिन्हित कर बनवाने का निर्देश दिया।

बिल्थरारोड। क्षेत्र के सोनाडीह गांव में बुधवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने विख्यात सोनाडीह मां भागेश्वरी परमेश्वरी धाम मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनाडीह मंदिर के पास इंटरलॉकिंग करने और भक्तों के लिए एक अतिथिगृह के निर्माण के लिए स्थान का चयन किया। इसके बाद जनचौपाल में ग्रामीणों से भी मुलाकात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मिडिल स्कूल में छात्राओं से भी मिली और फुटबाल टूर्नामेंट खेलकर लौटी खिलाड़ी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। डीएम ने छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाया। इसके उपरांत जिलाधिकारी इब्राहिमपट्टी के लिए निकल गयी। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, बीडीओ मधुचन्दा सिंह, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *