सीएसची सीयर के चिकित्सक डॉ विक्रम सेन सोनकर को पुत्री शोक

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य के सीयर के चिकित्सक डॉ विक्रम सेन सोनकर के 6 वर्षीय पुत्री के बुधवार को आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों मे शोक की लहर दौड़ गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ सोनकर साहब मंगलवार शाम को सीएचसी सीयर पर इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे। बड़हलगंज स्थित घर से अचानक बेटी के तबियत खराब होने की खबर मिली। तुरन्त सीएचसी अधीक्षक डॉ आरके सिंह को इसकी सूचना देते हुए बाईरोड घर निकल गए। गोरखपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे उनकी पुत्री ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते परिजनों और सीएचसी सीयर समेत शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *