रेलवे परिसर में दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते यात्रियों और आमजन को करना पड़ रहा है दुष्वारियों का सामना

बिल्थरारोड । स्थानीय रेलवे परिसर में स्थित दुकानों द्वारा अतिक्रमण करने से यात्रियों और अन्य लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।रेलवे परिसर में स्थापित दुकानों पर अतिक्रमण का बोलबाला है।मिठाई दुकान के बाहर तक मेज ,ब्रेंच और समोसा तथा मिठाई लगाकर फैलाये रहते हैं।अतिक्रमण के चलते आवागमन में भारी दिक्कते हो रही है। अतिक्रमण के संज्ञान में होने के वावजूद रेलवे पुलिस इस दिशा में ध्यान नहीं दे रही है। रेल प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया किन्तु ये दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नही आ रहे है। जिसके चलते यात्रियों और आमजन को दुष्वारियों का सामना करना पड़ता है।यात्रियों और अन्य लोगों ने रेल प्रशासन से इन पर आवश्यक करवाई करते हुए अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *