उभांव पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के माल संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चोरी किए गए दो टीवी, एक डीवीआर, एक पावर सप्लाई और 3570 रुपये नकद बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने 04 सितम्बर 2025 को थाना उभांव पर तहरीर दी थी कि उसकी दुकान रंजना ट्रेडर्स (शीशा की दुकान, सोनाडीह तिराहे के सामने) से 02 सितम्बर की रात अज्ञात चोरों ने नकद रुपये, CCTV कैमरा सेट और हार्डवेयर का सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में थाना उभांव पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में उभांव पुलिस टीम को सफलता मिली।
07 सितम्बर 2025 को चौकी प्रभारी सीयर उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सोनू कुमार गुप्ता पुत्र स्व. राम प्रवेश गुप्ता निवासी चोरहुआ पुल, बिठुआ बाहर थाना उभांव, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की और अभियुक्त को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
बरामद सामान
1. दो अदद टीवी
2. एक अदद डीवीआर
3. एक अदद पावर सप्लाई
4. 3570 रुपये नकद
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, चौकी प्रभारी सीयर थाना उभांव
का0 अंकित पाण्डेय, थाना उभांव
का0 अजीत गुप्ता, थाना उभांव
