बेल्थरा रोड /गाजे बाजे के साथ निकला गणेश प्रतिमा का विसर्जन यात्रा!

बिल्थरारोड। नगर के बल्ली बलदेव स्मार्ट बाजार में स्मार्ट बाजार के व्यवस्थापक प्रवीण नारायण गुप्त के नेतृत्व में गणेश चतुर्दर्शी पर्व पर गणेश जी का पूजन अर्चन के उपरांत सोमवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। प्रतिमा विसर्जन यात्रा नगर में स्मार्ट बाजार से रेलवे स्टेशन, सोनाडीह मोड़ , चौधरी चरण सिंह तिराहा होते हुए सरयू नदी तट तक गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जिसमे गगन भेदी पताके आगे आगे लहरा रहे थे। मूर्ति विसर्जन यात्रा में डीजे के भक्ति गीतों पर भक्ति रस से सराबोर थिरकते सैकड़ो की संख्या में युवाओ की टोली समा बाध रही थी। भगवान गणेश जी जय जयकारे से पूरा आसमान गुंजयमान हो उठा। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी इंचार्ज देवेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मूर्ति विसर्जन होने तक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *