15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूब कर हुई मौत, चौकी इंचार्ज सीयर दरियादिली दिखाते हुए तालाब से शव को बाहर निकाला

बिल्थरारोड। नगर के जहीरगंज वार्ड नंबर 13 अल्तमस पुत्र शोएब अहमद (15) वर्ष की रविवार की देर शाम तालाब में डूबने से मौत हो गयी। हनुमान बन चौकी इंचार्ज ने तालाब से निकाला किशोर के शव को बाहर निकाला। घटना की सही जानकारी नही मिल सकी जानकारी के अनुसार पशुहारी मार्ग पर ग्रीनलान्स स्कूल के पीछे एक किशोर के तालाब में डूबे होने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे सीयर चौकी इंचार्ज बाक बहादुर सिंह ने चौकी इंचार्ज बाक बहादुर ने हनुमान बन दरियादिली दिखाते हुए बे झिझक वर्दी उतार तालाब में छलांग लगा दी।यह देख एकसार पिपरौली बड़ा गांव के पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान ने भी अपने कपड़े उतार तालाब में छलांग लगा दिया इस तरह तीन-चार लोग तालाब में छलांग लगा दिए और शव को ढूंढने का प्रयास करने लगे कि कुछ देर बाद सीयर चौकी इंचार्ज ने शव को ढूंढ लिया और शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है की अल्तमस नवीन मंडी स्थित तालाब में नहाने गया था जिसका कपड़ा तालाब किनारे पड़ा हुआ था नगर के लोगों द्वारा कई तरह की आशंका जाताई जा रही है अभी किसी तरह का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल देर रात शव का पंचनामा कर उभाँव थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह की देख रेख में पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेज दिया गया जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
वहीं मोके पर मौजूद वार्ड नंबर 5 के सभासद मो० सद्दाम ने बताया कि बेल्थरारोड जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान ने भी सीयर चौकी इंचार्ज को तालाब में छलांग लगाते देख अपने आप को रोक न सके और उन्होंने सहयोग में कपड़े उतार तालाब में छलांग लगा दी । चौकी इंचार्ज के इस कार्य की चहुओर सराहना की जा रही है ।

