उभाव थाना तिराहे से नगरा तक स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए छात्र शक्ति इंफ्रा लिमिटेड द्वारा किया गया भूमिपूजन

बिल्थरारोड। उभाव थाना तिराहे से नगरा तक लगभग 20 किमी स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए रविवार को छात्र शक्ति इंफ्रा लिमिटेड द्वारा नगरा थाने के समीप भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन होने से स्थानीय लोगों ने शीघ्र सड़क निर्माण को लेकर आस जग गई है। सड़क नव निर्माण चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह एवं विधायक पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह से संयुक्त रूप से किया। उभाव तिराहे से लेकर नगरा तक स्टेट हाइवे की लगभग 20 किमी चौड़ीकरण के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 128.59 करोड़ रुपए की प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई है और कार्य शुरू करने के लिए 18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत भी हो गई है। सड़क को दस मीटर तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे गाजीपुर से गोरखपुर जाना आसान हो जाएगा। सड़क निर्माण का टेंडर सीएसआईएल को मिला है। वैदिक विद्वान के देखरेख में सड़क निर्माण हेतु शिला पूजन किया गया।सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को नगरा बाजार से वाराणसी या गोरखपुर जाने आने में काफी आसानी हो जाएगी। भूमि पूजन के मौके पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, रणजीत सिंह पिंकी, मुकेश सिंह, पिंटू यादव, बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक जय प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
