40 वर्षीय युवक का डीएवी ढाला के समीप मिला शव

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के डीएवी ढाला के समीप सोमवार शाम लगभग सवा 5 बजे एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया।मृत युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से चन्द्रधर तिवारी पुत्र स्व0 धनन्जय तिवारी निवासी अखोप के रूप में पहचान किया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक की शादी नही हुई थी और नशे का आदि था।
