महिला की जमीन का फर्जी सौदा कर दबंगो ने 1.45 करोड़ की जमीन का किया कब्जा
बिल्थरारोड/बलिया।उभांव थाना अंतर्गत करोड़ों की जमीन के फर्जी सौदे, अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र तुर्तीपार की रहने वाली शबनम ने भूमाफियाओं द्वारा खिलाफ करोड़ों की जमीन के फर्जी सौदे, अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आजमगढ़ मंडल के पुलिस महानिरीक्षक को न्याय के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है।शबनम का आरोप है कि उनके पति की पैतृक जमीन पर कुछ दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया। भूमाफियाओं ने जमीन की खरीद-फरोख्त में फर्जी एग्रीमेंट कराकर सौदा अपने नाम करवा लिया। जमीन का कुल सौदा 1 करोड़ 45 लाख रुपए में किया गया। इसमें 25 लाख नकद और 25 लाख चेक से देने की बात हुई।लेकिन शबनम को एक भी रुपया नहीं मिला। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। धमकियों के चलते उनके बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। पूरा परिवार मानसिक तनाव में है।पीड़ित शबनम के अनुसार जमीन का सौदा पहले एक नाम पर फर्जी एग्रीमेंट किया गया। फिर 19 मई को बिना सूचना के
वास्तविक मूल्य छिपाकर एक पक्ष के नाम पर रजिस्ट्री करवा दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए भूमाफियाओं और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

