न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में इनवेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, मुख्य अतिथि चंद्रशेखर यादव ने सैश पहनाकर छात्रों को दिलाई जिम्मेदारी

बिल्थरारोड। न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में मान-प्रदान अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीयर चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव रहे, जिन्होंने नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को सैश पहनाकर उन्हें उनके पद और दायित्वों का बोध कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद एवं वरिष्ठ अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शपथ प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद द्वारा दिलाई गई।
इस क्रम में अभिषेक कुमार को हेड बॉय एवं रिया यादव को हेड गर्ल, सचिन यादव को वाइस हेड बॉय तथा आमिना खातून को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में कृष जायसवाल को कप्तान और आयुषी जायसवाल को उप कप्तान बनाया गया। खेल प्रकोष्ठ में तबरेज़ आलम को स्पोर्ट्स कैप्टन और संजना यादव को स्पोर्ट्स गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हाउस कैप्टन एवं उपकप्तान के रूप में चयन इस प्रकार किया गया:
रेड हाउस: आदर्श मौर्य एवं हानिया फातमा
ब्लू हाउस: रेहान एवं अक्शा खुर्शीद
येलो हाउस: मंतशा शमशुल एवं देवेश यादव
ग्रीन हाउस: मोहम्मद अम्मार एवं अफ्शा फातिमा
पायलट की भूमिका में अलैना हसन, ऋचा, आकांक्षा और दिव्या ने मंच संचालन में सहयोग किया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन विशाल मद्धेशिया, ज़ीशान आनंद, श्रीवास्तव अर्शील अयाज़, गौरव मिश्रा, मंजीत, रुमिता शर्मा और संध्या सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय के छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का भाव जागृत किया।
