बलिया में वोट कल बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

बलिया। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (03 मार्च) को मतदान होगा। जिले की सातों विधान सभा में 2443963 वोटर 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बलिया नगर में चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंची शिक्षिका संगीता वर्मा बोली, लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह का माहौल है। सभी को बढ-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए
जनपद में 1401 मतदान केंद्र और 2825 मतदेय स्थल बनाए गए है, जहां 3192 बीयू और सीयू तथा 3375 वीवीपैट लगाई जाएंगी। मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिले को 182 सेक्टरों व 25 जोन में बांटा गया है। वहीं, 1697 बूथों की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इन मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन के अलावा चुनाव आयोग सीधे निगरानी करेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *