सीयर ब्लॉक में छठ पूजा पर हाईमास्ट लाइटों का उजाला, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर


बिल्थरा रोड/ छठ पूजा के शुभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को शानदार सौगात देते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में हाईमास्ट लाइटें लगवाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुरक्षित और सुगम बना दिया है।
जानकारी के अनुसार ससना बहादुरपुर, मोहम्मदपुर, फरसाटार तथा चैनपुर गुलौरा ग्राम पंचायतों में स्थित छठ घाटों के प्रमुख मार्गों और पूजा स्थल के आसपास हाईमास्ट लाइटें स्थापित कराई गई हैं, जिससे रात में भी श्रद्धालुओं को आने-जाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी।
लाइटें लगने के बाद क्षेत्रवासियों और छठ व्रतियों ने ब्लॉक प्रमुख के इस जनहितकारी कदम की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह जनहित के कार्यों के लिए हमेशा अग्रणी रहते हैं। इन्हीं कार्यों का परिणाम है कि हाल ही में सीयर ब्लॉक को विकास कार्यों के आधार पर जनपद का सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक घोषित किया गया है।
