बेल्थरा रोड दो किन्नरो की टोली ने किया आपस में मारपीट मामला पहुंचा थाने !
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में दो किन्नरो का बाल काटकर चप्पल पर थूकवा कर चटवाने का वीडियो वायरल होने पर किन्नरों के एक ग्रुप में खलबली मच गया। किन्नरों ने दूसरे ग्रुप के किन्नरों पर आपसी क्षेत्र बटवारे को लेकर दो किन्नरों के अपहरण करके दो दिन से गायब करने का आरोप लगाया है। किन्नरों ने उभांव थाना पहुँचकर जमकर हंगामा किया। और एक युवक तथा अन्य किन्नरों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए उभांव थाने में तहरीर दिया। तहरीर में ले जाने वाली गाड़ी का नम्बर भी दिया। तथा फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर उभांव पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के पिता को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। और घटना की जांच शुरू कर दिया है।


