एम एम डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ससना बहादुरपुर के सौजन्य से गरीब , असहाय बच्चों को दीपावली पर्व पर अन्न, वस्त्र व मिष्ठान वितरित किया गया।

बिल्थरारोड।एम एम डी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूसन ससना बहादुरपुर, अखोप के प्रबन्धक प्रतीक राज सिंह व प्रिंसिपल डॉ वेद प्रकाश तिवारी तथा विद्यालय के ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्र / छात्रों द्वारा शनिवार को नगर व गांव के गरीब व जरूरत मंद बच्चों की आवश्यकताओं को देखते हुए दीपावली के शुभ अवसर पर अन्न, वस्त्र तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। अन्न, वस्त्र तथा मिष्ठान विद्यालय , अखोप, पतनारी व नगर के रेलवे स्टेशन , बस स्टेशन पर गरीब असहाय बच्चों व उनके परिजनों को वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक प्रतिकराज सिंह ने कहा कि गरीब व असहायों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है । सबके घरों में राष्ट्रीय पर्व दीपावली का त्योहार खुशी के साथ मनाना चाहिए। वही प्रिंसिपल डॉ वेद प्रकाश तिवारी बच्चों को दीपावली की बधाई देते हुए सनातन धर्म में परंपरागत चले आरहें रहे त्योहार दीपावली के बारे में बच्चों को अवगत कराते हुए आश्वासन दिया कि वे कभी भी उदास ना हो विद्यालय परिवार हमेशा उनके साथ है तथा हर संभव सहायता का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *