विवेकानंद महाविद्यालय सेमरी में संविधान दिवस पर शिक्षक व छात्रों ने संविधान की रक्षा के लिए लिया शपथ



बिल्थरारोड। क्षेत्र अंतर्गत विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमरी बलिया एवं विवेकानन्द पब्लिक स्कूल सेमरी तथा राम सकल इण्टर कालेज सेमरी के प्राचार्य, शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं द्वारा शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका का वाचन किया गया एवं संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। यह शपथ महाविद्यालय के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ टी एन मिश्रा ने दिलाई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रियंका उपाध्याय शिक्षक डा सुनील सिंह,डॉ राकेश यादव,राकेश शर्मा,हेमंत कुमार मिश्र,निजामुद्दीन अंसारी,जगन्नाथ मिश्र,कुबेर मिश्र प्रेमचंद मौर्य,संआफ़रीन,पूजा,क्षिप्रा,सरिता,पूनम,किरन,रेखा,हर्षिता,दीलिप कुमार,मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
