समरसता एवं स्वाभिमान जगाने एवं संगठन का भाव निर्माण करने का पर्व है मकर संक्रांति- विजय जी

बिल्थरारोड। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले छ: उत्सवों में से एक मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर के द्वारा सामाजिक समरसता का प्रतीक,खिचड़ी सहभोज का आयोजन आगामी 16 जनवरी, दिन सोमवार,दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक राधिका मैरिज हाल के प्रांगण में होगा। उक्त सामाजिक समरसता सहभोज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत कौशलेन्द्र गिरि जी श्रीनाथ मठ, रसड़ा होंगे तथा पाथेयामृत विनय जी(सह-प्रान्तकार्यवाह,गोरक्ष प्रांत) का रहेगा, उक्त सूचना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर के सह-नगर कार्यवाह विजय जी ने दी।उन्होंने बताया कि समाज से छुआछूत और रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने एवं संगठन का भाव निर्माण करने का पर्व है मकर संक्रांति। यह पर्व अपने अंदर चेतना जगाने और भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेने का है। विभिन्न जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। कहा कि जब तक हिन्दू समाज संगठित नहीं होगा, भारत माता के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराते रहेंगे। उन्होंने सभी नगरवासी व स्वयंसेवक बंधु उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम के सहभागी बने।
