नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने गरीब, असहाय लोगो को कम्बल वितरित किया। कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खिल उठे

बिल्थरारोड/ नगर के जिला पंचायत डाक बंगला स्थित चंद्रशेखर पार्क में मंगलवार को नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में नगर के समस्त वार्ड के गरीब, असहाय, विधवा व जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंद्रशेखर पार्क में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त द्वारा कम्बल वितरण करने की सूचना पर सुबह से ही लाभार्थी कम्बल पाने की आस में वहां इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। निर्धारित समय से पूर्व ही वहां भारी संख्या में लाभार्थियों की भीड़ रही। सभी को चेयरमैन गुप्त द्वारा स्टाल लगाकर कम्बल वितरित किया गया। इस मौके पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि गरीब असहाय लोगो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। उन्होंने लोगों से निकाय चुनाव में उन्हें पुनःअपना समर्थन देने की अपील की। कम्बल पाकर गरीब, असहायों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। इस मौके पर ईओ ब्रजेश गुप्ता,आलोक गुप्ता, अंजय राव,सतीश गुप्ता, विपिन विहारी पांडेय,राममनोहर गाँधी, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल, सुनील साहनी, पंकज मोदी, सभासद पिक्की वर्मा सहित सभी सभासद व भारी संख्या में नगर के महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *