सेंटजेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल डॉ जे आर मिश्र की माँ का निधन

बिल्थरारोड। सेंटजेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव के प्रिंसिपल डॉ जे आर मिश्र की माँ किशोरी देवी का 120 वर्ष की अवस्था मे गुरुवार की सुबह स्कूल कैम्पस स्थित आवास पर निधन हो गया। वह कुछ दिन से अस्वस्थ चल रही थी। निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर शुभेच्छुओं का तांता लग गया। उनके निधन के बाद विद्यालय में प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र व वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा के नेतृत्व में मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर शोक सभा के उपरांत पठन- पाठन बंद कर दिया गया। शोक में नीरज तिवारी, एस एन तिवारी, अंजनी ठाकुर, मनोज तिवारी, रामप्रकाश मिश्र, टुनटुन, आशीष राय, विनय यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहे। उनका अन्तिम संस्कार देवरिया जिले के उनके पैतृक गांव मझौलीराज स्थित नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *