भीषण गर्मी को देखते हुए बलिया जिले के स्कूलों के समय में बदलाव


बीएसए मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बलिया की अनुमति से आदेश जारी किया है कि बलिया जनपद में संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, सहायता प्राप्त एवं अन्य सभी बोर्डों के हिंदी/अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूलों (कक्षा 1 से 8 तक) की समयावधि में परिवर्तन किया गया है।

अब 23 अप्रैल 2025 से अगले आदेश तक सभी स्कूल प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।

यह निर्णय शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार लिया गया है ताकि लू (हीटवेव) के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति से बच्चों को बचाया जा सके। सभी शैक्षिक संस्थानों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे छाया और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें, साथ ही विद्यार्थियों को अत्यधिक गर्मी में किसी भी तरह की बाहरी खेल-कूद या शारीरिक गतिविधियों से दूर रखें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *