ग्राम प्रधानों ने अपने ग्राम सभा के लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार को हटाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी सीयर को पत्रक दिया

बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार के रवैये से क्षुब्ध उनसे सम्बंधित ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह को सोमवार को पत्र देकर हटाने का मांग किया है। दिए गए पत्र में ग्राम प्रधानों ने उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार की अनियमितता और लापरवाही के कारण ग्राम सभा का विकास कार्य सरकार की मंशा के अनुरूप नही हो पा रहा है। इसलिए सचिव संजय कुमार को जनहित में तत्काल हटाया जाय और दूसरे की नियुक्ति किया जाय, जिससे गांव का विकास कार्य सरकार की मंशा के अनुरूप सुचारू रूप से हो सके। दिए गए पत्र में ग्राम पंचायत तिरनई खिजिरपुर, पड्सरा नदौली ताजपुर, रछौली, रामपुर चंदेला, मोलनापुर, तेंदुआ पट्टी फारसाटार के ग्राम प्रधान हस्ताक्षर किए है।
