कूटरचित हस्ताक्षर व दस्तावेज के सहारे जमीन हड़पने के मामले में चार पर उभांव थाना में मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में फर्जी हस्ताक्षर व दस्तावेज के सहारे एक व्यक्ति का संपत्ति हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मुहम्मद तकवीम पुत्र स्व. हबीबुल्लाह निवासी फरसाटार ने उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम चकिया में जमीन से सम्बंधित उनकी पत्नी आफरीन बनाम मुहम्मद असलम से नायब तहसीलदार न्यायालय में चले रहे एक मुकदमे एक न्यायालयीय मामले में विपक्षीगण मु. असलम निवासी इमिलिया, वकार अहमद निवासी फरसाटार,खुर्शीद अहमद निवासी तिरनई ने 17 फरवरी 2022 को आफरीन के पति मुहम्मद तकबीम के नाम कूटरचित फर्जी हस्ताक्षर और जाली नोटरी शपथ पत्र का दुरुपयोग किया।  जब इस मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल इसकी जांच कराई। जांच में पाया गया कि उक्त शपथ पत्र पर उनके हस्ताक्षर जाली थे।
उन्होंने ऐसी कोई अनुमति नहीं दी थी। पीड़ित ने बताया कि इस पूरे प्रकरण का उद्देश्य उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करना है। पीड़ित की तहरीर पर उभांव पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार पटेल द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *