नशा मुक्ति के लिए खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह ने कर्मचारियों को दिलाया शपथ

बिल्थरारोड। अवैध व्यापार विरोधी अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जारी जन जन का नया सन्देश नशा मुक्त उत्तरप्रदेश कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीयर ब्लाक के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई । बैठक में बीडीओ मधुछन्दा सिंह ने ब्लाक के सभी कर्मचारियों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि नशा का सबसे बड़ा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। उनका शारीरिक और मानसिक पतन होता जा रहा है। नशा सेवन से क्षणिक आनन्द होता है किंतु अनेक प्रकार के रोग हो जाता है और व्यक्ति काल के गाल में समाता जा रहा है। मादक पदार्थो के सेवन से सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है। इस मौके पर, एडीओ आई एसबी मृत्युंजय राय, एडीओ पंचायत राजेश यादव, सचिव सविता देवी, मनोज कुमार , आशुतोष श्रीवास्तव, श्याम प्रसाद, दयाशंकर राय आदि समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *