निशुल्क लाइब्रेरी में ब्लाक प्रमुख ने बढ़ाई सुविधाएं चहुओर चर्चा!

बिल्थरा रोड विधानसभा में बिल्थरा – नगरा मार्ग पर फरसाटार के समीप स्थित है सावित्री बाई फुले निशुल्क लाइब्रेरी । जिसके संचालक हैं दुर्गेश अंबेडकर । इस लाइब्रेरी की क्षमता कुल 60 छात्रों की है । लाइब्रेरी के संचालक दुर्गेश अंबेडकर बताते हैं कि चुकीं लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है अतः सुविधा विस्तार के लिए वो कई जनप्रतिनिधियों से मिले किंतु अपेक्षित सहयोग प्राप्त नही हो सका ,इसी क्रम में उन्होंने ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह से भी लाइब्रेरी में छात्रों के हित में सुविधा विस्तार की मांग की ।
दुर्गेश बताते हैं कि ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के संज्ञान में लाने के 24 घंटे के अंदर ही लाइब्रेरी में सोलर पैनल, 2 बैटरी समेत इनवर्टर तुरंत उनके द्वारा उपलब्ध कराया गया। जिससे अब छात्रों को काफी सहूलियत है। लाइब्रेरी संचालक ने छात्रों के साथ ,ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया।
इस बाबत जब ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में लाया गया था कि एक निशुल्क लाइब्रेरी संचालित हो रही है,जिसमे विभिन्न गांवों के सामान्य परिवार के बच्चे पढ़ते हैं। निशुल्क लाइब्रेरी का संचालन ही बड़ी बात है इसलिए जो भी छात्र हित में मदद की जानी थी ,की गई।आगे भी इस तरीके के जनहित के कामों को निश्चित रूप से किया जाएगा।
