स्कूल का ईरिक्सा पलटने से 4 वर्षीय मासूम छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर के एक प्राइवेट इग्लिश मीडिया स्कूल से पढ़कर स्कूल के ईरिक्सा से जा रहे एकलौते मासूम 4 वर्षीय नर्सरी कक्षा के छात्र की अनियंत्रित ईरिक्सा के चकशेखानी गांव के समीप नहर में पलटने से घटना स्थल पर मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर मासूम के शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई शुरू कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरैयाकोट निवासी आकांक्षा यादव पत्नी रामकेवल यादव शिक्षा क्षेत्र सीयर के सीसैण्ड कला में प्राथमिक स्कूल में इसी माह 1 जुलाई को नियुक्ति हुई थी। बस स्टेशन के समीप किराए के कमरे में रहती है। इसके बाद आकांक्षा यादव ने अपने 4 वर्षीय एकलौते बेटे ईशान का एडमिशन नगर के  एमके इंटरनेशनल स्कूल में करा दिया। शिक्षिका आकांक्षा के पति रामकेवल चिरैयाकोट में बैंक में कार्यरत है। बच्चे के स्कूल के समय रूम बंद होने के कारण आकांक्षा स्कूल से अपने बेटे को स्कूल के ईरिक्सा से अपने प्राथमिक विद्यालय पर ही उतार लेती थी। और विद्यालय की छुट्टी होने पर साथ लेकर आती थी।  जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग 1 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर ईरिक्सा से बच्चों को छोड़ने जाते समय ईरिक्सा चालक अरशद अन्य बच्चों को उतारने के बाद चकशेखानी गांव होते हुए सीसैण्ड कला प्राथमिक विद्यालय पर ईशान को छोड़ने जा रहा था। ऐसी बीच ईरिक्सा अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने मासूम ईशान यादव को सीएचसी सीयर पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने ईशान को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते  ही मासूम की माँ आकांक्षा यादव का रोते रोते बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते चिरैयाकोट में बैंक में कार्यरत मासूम के पिता व अन्य परिजन भी बेल्थरारोड के लिए चल दिये थे। मासूम की मौत पर हर किसी के आंखों से बर्बस आंसू निकल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *