सीयर ब्लॉक में हाइमास्ट लाइटों का कायाकल्प, ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कराया मरम्मत कार्य

बिल्थरारोड / क्षेत्र पंचायत सीयर द्वारा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हाइमास्ट लाइटों के मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी गई है। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
मरम्मत कार्य के अंतर्गत सोनाडीह स्थित मां भगेश्वरी माता मंदिर परिसर, दिगम्बर बाबा की परती, मोलनापुर ग्रामसभा के मंदिर प्रांगण सहित अन्य स्थानों पर लगी हाइमास्ट लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे आमजन को रात्रि में बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके।
इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अपने चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में सीयर ब्लॉक को विकास की नई दिशा देने के लिए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ उनकी समय-समय पर समीक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह अपनी कार्यकुशलता और विकासोन्मुखी कार्यप्रणाली के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।
