सांसद द्वय संग नामांकन करने भारी संख्या में समर्थकों के साथ तहसील पहुँची भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रेनू गुप्ता, अन्य प्रत्याशियों ने लम्बे काफिलों में किया नामांकन

बिल्थरारोड। नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को तहसील परिसर में गहमागहमी रही। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए रेनू गुप्ता के नामांकन पत्र दाखिल करते समय राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त मौजूद रहे। भारी संख्या में अपने जनसमर्थको के साथ भाजपा प्रत्याशी रेनू गुप्ता तहसील पहुँचकर एसडीएम सीमा पाण्डेय के समक्ष अपना दाखिल किया। वहीं सपा प्रत्याशी आकांक्षा के पर्चा दाखिला के समय क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद और सपा जन मौजूद रहे। साथ ही निर्दल प्रत्याशी के रूप में भावना नारायण ने अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुँचकर नामांकन किया इसके पूर्व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सीता देवी, काग्रेस प्रत्याशी शबनम परवीन और सुभासपा प्रत्याशी संतरा देवी के पर्चा दाखिल करते समय समर्थक मौजूद रहे।
बिल्थरारोड। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित सीट पर कुल 11 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। इनमें कांग्रेस से शबनम परवीन, भाजपा से रेनू गुप्ता, सपा से आकांक्षा, आम आदमी पार्टी से सीता देवी, सुभासपा से संतरा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, निर्दल प्रत्याशी के रूप में लक्खी, भावना, बिंदु गुप्ता, प्रतिमा, पुष्पा यादव, भावना नारायण ने पर्चा भरा। पूर्व में तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को आठ पर्चे भरे गए। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमाएंगी। प्रत्याशियों की वास्तविक स्थिति नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं सदस्य पद के लिए सोमवार को सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि इसके पूर्व विभिन्न वार्डों के लिए 52 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इस प्रकार 13 वार्डों के लिए कुल 59 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान तहसील परिसर में प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ से चहल-पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *